Advertisement

तमिलनाडु हिंसा: पसंद के चिकित्सक को पोस्टमार्टम टीम में शामिल करने का अनुरोध शीर्ष अदालत ने ठुकराया

तमिलनाडु हिंसा: पसंद के चिकित्सक को पोस्टमार्टम टीम में शामिल करने का अनुरोध शीर्ष अदालत ने ठुकराया

नयी दिल्ली, 19 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु की एक मृत छात्रा का नये सिरे से पोस्टमार्टम करने वाले विशेषज्ञों के दल में अपनी पसंद के एक चिकित्सक को शामिल करने का मृतका के पिता का अनुरोध मंगलवार को ठुकरा दिया।

याचिकाकर्ता की बेटी एक निजी आवासीय स्कूल में मृत पाई गई थी और मद्रास उच्च न्यायालय ने बालिका का नये सिरे से पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया है।

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से करीब 15 किलोमीटर दूर चिन्नासेलम के कनियामूर इलाके में एक निजी आवासीय स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17-वर्षीया लड़की 13 जुलाई को छात्रावास परिसर में मृत मिली थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मद्रास उच्च न्यायालय ने राज्य के पुलिस प्रमुख को छात्रा की मौत के बाद दंगा करने वाले लोगों की पहचान करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने तथा कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही छात्रा के शव का पुन: पोस्टमॉर्टम कराने का भी आदेश दिया था। हालांकि, अदालत ने पुन: पोस्टमॉर्टम के लिए पसंद के चिकित्सक को विशेषज्ञों के दल का हिस्सा बनाने के छात्रा के पिता का अनुरोध खारिज कर दिया था।

इसके बाद लड़की के पिता ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया था और अपनी याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध भी किया था।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा, ‘‘पुन: पोस्टमॉर्टम के उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाएं, क्योंकि वह आज होना है।’’

प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमण की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम करने के लिए उच्च न्यायालय ने एक दल का गठन किया है। क्या आपको उच्च न्यायालय पर भरोसा नहीं है?’’

शीर्ष अदालत, हालांकि, उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर 21 जुलाई को सुनवाई करने को सहमत हो गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47