Advertisement

जल जीवन मिशन : 22 गांवों में सिंगल विलेज स्कीम के लिए 9.66 करोड़ रूपए की मंजूरी

रायपुर : जल जीवन मिशन : 22 गांवों में सिंगल विलेज स्कीम के लिए 9.66 करोड़ रूपए की मंजूरी

रायपुर, 19 जुलाई, 2022 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के निर्देश पर राज्य के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित सिंगल विलेज स्कीम के तहत 22 गांवों के 1733 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी, जिसके लिए 9 करोड़ 66 लाख 53 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बिलासपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत नगपुरा ग्राम में 45.99 लाख रूपए, करहीकछार (पटेलपारा) में 44.77 लाख रुपए, करहीकछार में 49.98 लाख रूपए, करहीकछार (डोंगरीपारा) में 38.74 लाख रूपए, तुलुफ टीकरापारा 37.94 लाख रूपए, तुलुफ में 46.83 लाख रूपए, नगोई में 49.95 लाख रूपए, उमरिया में 49.30 लाख रूपए, नगोई (धनुहारपारा भदरापारा) में 49.98 लाख रूपए, नगोई (केंवटपारा) में 35.61 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी तरह ग्राम करहीकछार (पठानपारा) में 45.44 लाख रुपए, अतड़डा (नवाडीह) में 23.71 लाख रुपए, अतड़डा में 37.15 लाख रुपए, नगपुरा (अमलीपारा कोदवाही) में 46.31 लाख रुपए, सरगोड़ (बैगापारा, उरैइवापारा) में 48.24 लाख रुपए, कसईबहरा में 49.93 लाख रुपए, अतड़डा (हरिजन पारा) में 37.15 लाख रूपए, अतड़डा (आवासपारा पटेलपारा) में 35.34 लाख रूपए, चिखलाडबरा (बेल्हाखार) में 45.92 लाख रुपए, छुईहा में 48.36 लाख रूपए, कुरदर में 49.93 लाख रूपए एवं कुरदर (छिरहापारा) में 49.96 लाख रूपए की लागत वाली एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47