Advertisement

विधानसभा में स्वर्गीय चक्रधारी सिंह और स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर : विधानसभा में स्वर्गीय चक्रधारी सिंह और स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी को दी गई श्रद्धांजलि

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर, 20 जुलाई 2022 छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पूर्व लोकसभा सांसद चक्रधारी सिंह और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य भजन सिंह निरंकारी को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने चक्रधारी सिंह और भजन सिंह निरंकारी के निधन का उल्लेख करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी दी और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय चक्रधारी सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे सरल, सहज और लोकप्रिय आदिवासी नेता थे। आदिवासी ग्रामीण अंचल में उनका जन्म हुआ और शिक्षा-दीक्षा हुई। उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। उनकी पहचान गरीबों के मददगार अधिवक्ता के रूप में रही। सरगुजा से वे 1980 से भारी बहुमत से जीते थे। लोकसभा में वे आदिवासी अंचल सरगुजा की मुखर आवाज बनकर उभरे। उन्होंने संगठन में भी अनेक पदों पर काम किया। मुख्यमंत्री ने चक्रधारी सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भजन सिंह निरंकारी जुझारू, व्यवहार कुशल और लोकप्रिय नेता थे। वे दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने संगठन में अनेक पदों पर अपनी सेवाएं दी। वे साडा के चेयरमेन और मध्यप्रदेश में ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भी रहे। सामाजिक जीवन में वे बहुत सक्रिय रहे। समय-समय पर मुझे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहा। श्री बघेल ने कहा कि उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने निरंकारी के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक अरूण वोरा ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। दिवंगतों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47