Advertisement

पानी के विवाद को लेकर ग्रामीण पर जानलेवा हमला।

पानी के विवाद को लेकर ग्रामीण पर जानलेवा हमला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कुसमी से अमित सिंह की रिपोर्ट: कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोती नगर में नहर के पानी को लेकर एक विवाद सामने आया है, जिसमें एक ही परिवार के सदस्यों ने अपने करीबी रिश्तेदार के ऊपर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया, घायल को उसके परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोती नगर निवासी रामलाल सिंह 52 वर्षीय पिता स्वर्गीय जीतू राम शनिवार को धान लगे अपने खेत में काम करने गया था, वहां उन्होंने देखा कि रघुनाथ सिंह एवं विलास सिंह के द्वारा लेफवा टोली पोड़ी नदी में बने बांध से नहर के जरिए गांव आने वाले पानी को उसके खेत के समीप पहुंचने से पहले ही रोककर पंप:पाइप से खींच कर अपने खेत में ले जा रहे थे तब रामलाल ने इसका विरोध किया और कहा कि तुम लोग पानी ले जा रहे हो ठीक बात है लेकिन पूरा नहर बंद कर दिए हो यह गलत है, इससे उसके ममेरे भाई रघुनाथ एवम अभिलाष भड़क गए साथ में उसके दोनों बेटे रीवा और कमलेश सभी चारों मिलकर फावड़े से रामलाल के ऊपर घातक हमला कर दिया, जिससे रामलाल मौका पर ही लहू लुहान हो गया आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचा कर इलाज कराया जा रहा है जिसकी पुलिस गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47