फेडरेशन के 05 दिवसीय हड़ताल में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सरगुजा संभाग सम्मिलित होंगे- जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव…………..

फेडरेशन के 05 दिवसीय हड़ताल में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सरगुजा संभाग सम्मिलित होंगे- जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव…………..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्त्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर केन्द्र के समान देय तिथि अनुसार निर्धारित महंगाई भत्ता स्वीकृत करने एवं केन्द्र के अनुरूप 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से व 7 वें वेतनमान अनुसार गृहभाड़ा भत्ता स्वीकृत करने हेतु अयोजित आंदोलन में छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला शाखा सरगुजा के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के द्वारा संगठन के सभी कर्मचारियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों को 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 पांच दिवसीय अवकाश लेकर आंदोलन में सम्मिलित होने हेतु अपील की गई है!

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जिले के सभी विकासखंडों के ब्लॉक, तह. अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा जनसम्पर्क कर अवकाश फार्म वितरण किया गया! जिसे कर्मचारियों द्वारा अवकाश फार्म जमा किया जा रहा! इस दौरान सभी सरकारी दफ्तर एवं शालाऐं बंद रहेगाl इस बार इस आंदोलन मे 80 संगठन, इस आंदोलन मे भाग लेगे! तिसरे चरण के आंदोलन को सभी कर्मचारियों से सफल बनाने का अपील करते है! 29 जुलाई को मुख्यालय में महारैली निकाली जाएगी एवं जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा! यदि इस पांच दिनों की हड़ताल के बाद भी सरकार कोई निर्माण नही लेती तो चतुर्थ चरण में आंदोलन जो अगस्त माह में होगा! फेरडेसन के आह्वान पर प्रदेश के समस्त कर्मचारी अधिकारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चले जायेगे!

इस संगठन के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष एन.पी. गुप्ता, सुधीर राणा, अजय शुक्ला, दिनेश कश्यप, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, सचिव संजय यादव, राकेश पुरी, विभागीय संयोजक विकास सोनी, अनुरूध सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष दुबे, तहसील अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष उदयपुर बंजरंग दास, ब्लॉक अध्यक्ष लुण्ड्रा विजय गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष सीतापुर देवीदयाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष मैनपाट बासु कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष लखनपुर अमीत सिसौदिया, तहसील अध्यक्ष बतौली प्रांशत गुप्ता, पी.एन. सिंह सक्रिय रूप से कर्मचारियों का सहयोग कर रहे!