बैतूल में नेशनल हाईवे-47 पर मंगलवार रात अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार एस. गौतम (29) की मौत हो गई। वह तमिलनाडु के कोयंबतूर का रहने वाला था और दुबई में नौकरी करता था। फ्लाइट नहीं मिलने के कारण वह कोयंबतूर से भोपाल तक करीब 1800 किलोमीटर का सफर बाइक से तय कर रहा था।
हादसा बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में झिटापटी यात्री प्रतीक्षालय के पास रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुआ। टक्कर में गौतम के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।















