आज 13 अक्टूबर को पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि है। मध्यप्रदेश सरकार उनकी याद में इस साल का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान एक्टर रघुवीर यादव को देने जा रही है। वे पंचायत वेब सीरीज में प्रधान का रोल निभा चुके हैं।
हालांकि, सम्मान के लिए एक्टर अनुपम खेर का नाम तय हुआ था। लेकिन शर्त यह थी कि सम्मान लेने के लिए उन्हें किशोर दा की जन्मस्थली खंडवा आना होगा।
बताते हैं कि, वे विदेश दौरे पर हैं, जिसके चलते रघुवीर यादव को चुना गया।
खंडवा में पुलिस ग्राउंड में मंगलवार देर शाम सम्मान समारोह का आयोजन होना है। इस कार्यक्रम में मप्र सरकार के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह शामिल होंगे















