सऊदी अरब के रियाद में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले के खतरे के कारण एशियन फुटबॉल चैंपियंस ट्रॉफी का मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ। मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नासर ने नफ्तची फरगाना को 3-1 से हराया।
सऊदी लीडरशिप वाले सैन्य गठबंधन ने कहा कि उसने रियाद की ओर दागी गई हूतियों की बैलिस्टिक मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया।















