Advertisement

हरेली त्यौहार में गोठनों में होगा गेड़ी दौड सहित कई पारंपरिक खेल प्रतियोगिता

अम्बिकापुर : हरेली त्यौहार में गोठनों में होगा गेड़ी दौड सहित कई पारंपरिक खेल प्रतियोगिता

गोमूत्र खरीदी की होगी शुरुआत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्व हरेली के पावन अवसर पर 28 जुलाई 2022 को इस बार जिले के गोठानों मे गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, रस्सा-कस्सी, भौंरा, नारियल फेंक, छत्तीसगढ़ी व्यंजन सहित अनेक पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सोहगा एवं बटवाही गोठान में गोमूत्र खरीदी की शुरुआत भी की जाएगी।
हरेली पर्व के दिन गोठान प्रबंधन समिति, स्व-सहायता समूह, ग्रामीणों एवं जन-प्रतिनिधियों से गोठान की गतिविधियों के सम्बन्ध में चर्चा की जाएगी। गोठान में फलदार, छायादार वृक्षारोपण विशेषकर कदम के पौध रोपण किया जाएगा। पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, खरीफ फसलों के सुरक्षा हेतु पशुओं को गोठान में लाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। गोठान में क्रय किये जा रहे गोबर, उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट के रख-रखाव, सुरक्षा के समुचित प्रबंधन यथा छायादार चबूतरा, तिरपाल आदि के माध्यम से बचाव तथा वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन विक्रय एवं फसल में उपयोग व फायदे के सम्बन्ध में कृषकों को प्रेरित किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47