छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

सैनिक स्कूल में हुआ सेलिब्रेशन फ़ूड फेस्ट का आयोजन………………..

सैनिक स्कूल में हुआ सेलिब्रेशन फ़ूड फेस्ट का आयोजन………………..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मेजर सोमनाथ स्टेडियम में मंगलवार को सैनिक स्कूल के कैडेटों के लिए एक विशेष फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में सैनिक स्कूल की प्राचार्य कर्नल मिताली मधुमिता उपस्थित थीं। स्कूल की प्राचार्य ने बताया कि यह समारोह सी.बी.एस.ई. के द्वारा घोषित दसवीं एवं बारहवीं के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणामों के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया जिसमें स्कूल के लगभग 700 से अधिक कैडेट तथा लगभग 300 से अधिक कर्मचारी एवं उनके परिवार एक स्थान पर एकत्र हुए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ज्ञातव्य है कि सैनिक स्कूल अंबिकापुर के दसवीं के कुल 101 कैडेटों में 98 प्रतिशत अंकों के साथ कैडेट अभिषेक महतो को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और 100 कैडेटों को 60 प्रतिशत से अधिक, 96 कैडेटों को 75 प्रतिशत से अधिक तथा 42 कैडेटों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए। बारहवीं  के परीक्षा परिणामों में कैडेट शुभम तिवारी को 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उप प्राचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में स्कूल के 600 से अधिक कैडेटों के साथ ही समस्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कर्मचारीगण उनके परिवारों तथा स्कूल के समस्त अधिकारीगण ने भाग लिया।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!