Advertisement

प्रदर्शनों के जरिए जांच एजेंसियों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

प्रदर्शनों के जरिए जांच एजेंसियों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सड़कों पर प्रदर्शनों के माध्यम से वह केन्द्रीय जांच एजेंसियों को ‘‘भ्रमित करने और उन पर दबाव बनाने’’ का प्रयास कर रही है।

ठाकुर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘कांग्रेस जांच से भाग क्यों रही है ? उनके पास छुपाने को क्या है? क्या गांधी परिवार कानून से ऊपर है? क्या गांधी परिवार के लिए अलग से कानून होना चाहिए? वे (जांच) एजेंसियों से क्यों भाग रहे हैं? उन्हें भी जांच का सामना करना चाहिए।’’

अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय बुधवार को लगातार तीसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रहा है, जिसके विरोध में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में ठाकुर ने उक्त टिप्पणी की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

संसद भवन के बाहर ठाकुर ने कहा, ‘‘बलात्कार, हत्या और अन्य अपराधों के मामलों में तेजी आ रही है और राज्यों में प्रशासनिक कमियां हैं। राजस्थान में हालात चिंताजनक हैं, लेकिन मुख्यमंत्री यहां समय बिता रहे हैं।’’

ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन जांच एजेंसियों को ‘‘भ्रमित करने और उन पर दबाव बनाने का प्रयास है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन उचित नहीं है क्योंकि उसका (सरकार) एजेंसियों द्वारा की जा रही स्वतंत्र जांच से कोई लेना-देना नहीं है।

ठाकुर ने कहा, ‘‘लोकतंत्र पर हमला करने से कांग्रेस कभी पीछे नहीं हटी है। उसने संवैधानिक पदों पर मौजूद लोगों पर भी सवाल उठाए हैं और सत्ता में रहते हुए उसने अध्यादेशों को भी फाड़ा है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस को लगता है कि एक परिवार, देश के कानून से ऊपर है। क्या गांधी परिवार कानून से ऊपर है? क्या गांधी परिवार और कांग्रेस के भ्रष्टाचार की जांच नहीं की जानी चाहिए? क्या देश को यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि वे भ्रष्टाचार में लिप्त रहेंगे और जांच एजेंसियां उनकी जांच नहीं करेंगी।’’

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47