
ब्यूरो रिपोर्ट/कोरबा :- जिला जेल कोरबा के पूर्व जेल अधीक्षक के.एल. देशमुख का कोरोना इलाज के दौरान राजधानी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वे लगभग एक सप्ताह पूर्व कोरोना पाज़िटिव हो गये थे।
श्री देशमुख लंबे समय तक जिला जेल कोरबा में अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे हैं। उनको यहां उनके अच्छे स्वभाव और मिलनसारिता के लिए जाना जाता रहा है। श्री देशमुख अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]











