Advertisement

थाना कोतवाली पुलिस को वाहन चोरी के मामले में मिली सफलता।

थाना कोतवाली पुलिस को वाहन चोरी के मामले में मिली सफलता।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही।

चंद घंटे में किया गया विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

प्रार्थी जसीम अंसारी निवासी रामचंद्रपुर बलरामपुर के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी द्वारा अपनी पीकप वाहन को शंकरघाट ढाबे के सामने खड़ा कर ढाबा में खाना पीना खाकर सो गया, जो सुबह वापस जाने हेतु देखा तो वाहन अपने खड़े स्थान पर नहीं था आसपास देखा जो पता नहीं चला जो वाहन को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाया गया है ,जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर तत्काल अपराध कायम कर मामले को जांच विवेचना में लिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के द्वारा आरोपी का पता तलाश कर तत्काल गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली भारद्वाज सिंह के द्वारा टीम गठित कर आरोपी के पता तलाश कर गिरफ्तारी करने हेतु प्रयास किया जा रहा था, जो मुखबिर की सूचना और वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम के आधार पर बनारस रोड में वाहन को लेकर जाने की सूचना प्राप्त हुई जो पता तलाश करने पर वाड्रफनगर बैरियर के पास वाहन मय विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिला जो वाहन और विधि से संघर्षरत बालक को थाना लाया गया और पूछताछ के दौरान विधि से संघर्षरत बालक द्वारा चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। विधि से संघर्षरत बालक को अग्रिम कार्रवाई हेतु बाल न्यायालय पेश किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक भारद्वाज सिंह, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मो.कलीम खान, उप निरीक्षक संदीप कौशिक, सहायक उपनिरीक्षक कृष्णा यादव आरक्षक अंशुल शर्मा, अतुल शर्मा, रुपेश महंत शामिल रहे

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM