छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

CG NEWS : संसाधन भले ही कम है मगर हौसला और जनसमर्थन ज्यादा : दीपक बैज

CG NEWS : संसाधन भले ही कम है मगर हौसला और जनसमर्थन ज्यादा : दीपक बैज

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

अम्बिकापुर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि हमारे पास संसाधन भले ही कम है मगर हौसला और जनसमर्थन सबसे ज्यादा है। पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद साफ हो गया है कांग्रेस के पक्ष में हवा है। चिन्तामणि हमारी नहीं भाजपा की चिंता है।

वे कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कल दूसरे चरण का मतदान हुआ भीषण गर्मी में लोगों ने लाईन लगाकर मतदान किया, यह लोकतंत्र के प्रति देश और छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की आस्था को बताता है।

पहले और दूसरे चरण में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं का रूझान कांग्रेस के प्रति साफ दिखा। भीषण गर्मी में लोग बदलाव करने के लिये घरों से निकल कर वोट डालने आये। छत्तीसगढ़ में अभी तक हुये चारों लोकसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी प्रचंड मतों से जीत रही है।

पहले और दूसरे चरण के बाद कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस तीसरे चरण की 7 सीटों पर है। तीसरे चरण में भी मतदान मोदी के खिलाफ होगा।

कांग्रेस पर झूठ परोसने के बजाए प्रधानमंत्री बताएं कि उनके 2014 के वायदों का क्या हुआ? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादे का क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी का क्या हुआ?

मोदी यह बताये 10 साल के बाद भी अपने समर्थन मूल्य गारंटी के लिये भारत का किसान दिल्ली की ओर कूच क्यों कर रहा है..? युवाओं को 2 करोड़ रोजगार क्यो नही मिला..?

पेट्रोल डीजल के दाम 35 रू क्यो नही हुआ?

हर के खाते में 15 लाख क्यो नही आया?

2022 तक हर आवासहीनों के मकान के वायदे का क्या हुआ..?
विदेशों से काला धन लाकर हर नागरिक के खाते में 15 लाख लाने के वादे का क्या हुआ?
मोदी बताएं देश के महिलाओं को सुरक्षित वातावरण क्यों नहीं मिल रहा है? प्रधानमंत्री, कांग्रेस को कोसने के बजाय अपने 10 साल के वादों का हिसाब जनता को दे।

भाजपा ने अपने 2014 के घोषणापत्र में 20 करोड़ नौकरियां निर्मित करने का वादा किया था। 2023 में, केंद्र सरकार ने माना कि 2014 के बाद से केवल 1.2 करोड़ नौकरियां निर्मित हुई हैं। यह मूल गारंटी का बीसवां हिस्सा भी नहीं है । वर्तमान में, 25 से कम आयु के दस में से चार स्नातक बेरोजगार हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल बेरोजगारों में से 83 परसेंट बेरोजगार युवा है। मोदी ने कहा था किसानों की आय दोगुनी होगी। इस लक्ष्य को 2022 तक प्राप्त करने के लिए 2015 से किसानों की आय में साल-दर-साल 10 प्रतिशत की वृद्धि की आवश्यकता थी । वास्तविक वृद्धि 3.5 प्रतिशत ही रही है। इस गति से गारंटी 2035 में ही पूरी हो सकेगी।

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, हर दिन 30 किसान आत्महत्या करते हैं। मोदी सरकार की नोटबंदी योजना नासूर साबित हुई। काले धन की वापसी, जालसाजी पर अंकुश, आतंकवाद पर लगाम, भ्रष्टाचार का अंत-सभी गारंटी फेल। बंद हुई 99 प्रतिशत करेंसी सिस्टम में लौट आई है। नोटबंदी आर्थिक-आतंकवाद से कम न थी।

मोदी राज की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत ने दम तोड़ दिया। कैग की रिपोर्ट से पता चला कि योजना के 7.5 लाख से अधिक लाभार्थी अमान्य थे। मध्य प्रदेश में, ’मृत’ घोषित किए जा चुके 400 मरीजों को भी एक करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया था।

उज्जवला में भी मोदी सरकार ने महिलाओ को ठगा। सब्सिडी के बावजूद, 2022-23 में 1.2 करोड़ से अधिक परिवारों ने सिलेंडर नहीं खरीदा। अन्य 1.5 करोड़ लाभार्थियों ने केवल एक सिलेंडर लिया।
मोदी सरकार की योजनाओ की विफलता बताती है। मोदी ने 10 सालो तक केवल जुमलेबाजी एवं भाषण की सरकार चलाया। इस लोकसभा में जनता इसका हिसाब लेगी।

चिन्तामणि को कांग्रेस ने दो बार मौका दिया मगर वे जहां भी रहे जनसरोकार से दूर होते गए।पहले सदन में जरूरी चर्चा के बीच सोते रहते थे अब प्रधानमंत्री की सभा मे सोते हैं।उन्हें भाजपा से पूछना चाहिए आखिर क्यों भाजपा उनके खिलाफ कोयला घोटाले मेंशामिल होने का आरोप लगाया बाद में एफआईआर से नाम काट दिया।एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सामरी विधानसभा के डीपाडीह में आत्मानंद स्कूल खोलने के लिए क्षेत्र के 24 पंचायतों से 51-51 हजार रुपये लेने का आरोप पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से आया है। इसमें सच्चाई है तो इसका जवाब जनता मतदान से देगी। पत्रकार वार्ता के दौरान श्रम कल्याण मण्डल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जेपी श्रीवास्तव,महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा बंटी,अनूप मेहता अशफाक अली,आशीष वर्मा,,युंका अध्यक्ष विकल झा,दानिश रफीक,दिनेश शर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित थे

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!