Advertisement

सामान्य सभा व सामान्य प्रशासन की बैठक संपन्न जिले में शिक्षकों की कमी को तुरंत भरे- जिलाध्यक्ष

सामान्य सभा व सामान्य प्रशासन की बैठक संपन्न जिले में शिक्षकों की कमी को तुरंत भरे- जिलाध्यक्ष

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर/जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी मराबी, उपाध्यक्ष श्री नरेश राजवाड़े, जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम, सांसद प्रतिनिधि, मंत्री प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्यों तथा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में सामान्य सभा व सामान्य प्रशासन समिति की बैठक संपन्न हुई। सामान्य सभा की बैठक में विभाग द्वारा विभिन्न मदों से निर्माण किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई तथा सभी क्षेत्रों में विकास कार्य में गति लाने सदस्यों द्वारा कहा गया है। सदस्यों ने शासन की महत्वकांक्षी योजना अंतर्गत गौठान में बहुउद्देशीय गतिविधियां संचालित की जा रही है इसका हितग्राहियों को पर्याप्त लाभ मिले बेहतर प्रबंधन करने कहा गया है। सदस्यों ने खराब हुए सड़कों को बारिश से पूर्व मरम्मत करने कहा गया जिससे आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। अध्यक्ष ने जिले के स्कूलों की पढ़ाई एवं शिक्षकों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा।
       सामान्य सभा की बैठक में कृषि विभाग से खरीफ फसल हेतु पर्याप्त मात्रा में बीज, खाद की उपलब्धता आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में सुनिश्चित करने कहा गया जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से पेयजल की समस्या पर चर्चा करते हुए खराब हैंड पंपों को मरम्मत के व्यवस्था दुरुस्त करने कहा गया है। मत्स्य पालन विभाग से मछली पालन के संबंध में जानकारी ली गई तथा मछली बीज की उपलब्धता हितग्राहियों के लिए करने कहा गया है। विधायक प्रतिनिधि ने केनापारा पर्यटन स्थल में बंद पड़े विभिन्न प्रकार के हितग्राही मूलक गतिविधियों को शीघ्र प्रारंभ करने कहा। इसी तरह वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई तथा आवर्ती चराई की व्यवस्था सुदृढ़ करने कहा गया है। विभाग के निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी ने शासन की मंशा अनुसार शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूलों में छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया तथा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रहा है। छात्रों के लिए गणवेश, साइकिल का वितरण किया गया है पुस्तक वितरण की व्यवस्था स्कूल खुलने के पूर्व तक कर दिया जाएगा। उन्होंने स्कूलों में पर्याप्त टेबल कुर्सी की व्यवस्था तथा खराब टेबल कुर्सी को मरम्मत कर उपयोगी बनाया गया है। सदस्यों ने स्कूलों के कुर्सी टेबल की खरीदी पर गुणवत्तापूर्ण खरीदी के लिए ध्यान आकृष्ट कराया गया। स्कूलों में अहाता निर्माण करने जर्जर भवन को मरम्मत करने के निर्देश दिए। माइनिंग विभाग द्वारा रेत खनन एवं अवैध खनन पर कार्रवाई की जानकारी दी गई। सदन के सदस्यों ने निजी उपयोग एवं शासकीय कार्य के लिए रेत, गिट्टी उपलब्धता हेतु नजदीकी क्षेत्र में रेत खदान की अनुमति उपलब्ध कराने कहा गया है जो वैधानिक स्तर पर स्वीकृत हो।
        महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यों की जानकारी दी गई। क्रेडा विभाग द्वारा सोलर पंप एवं सोलर लाइट के संबंध में अवगत कराया गया एवं गौठान सहित अन्य स्थलों में खराब हुए सोलर पंप एवं लाइट को सुधार करने कहा गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से बन रहे सड़कों को बरसात से पूर्व पूरा करने कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीपी, शुगर, मोतियाबिंद का ऑपरेशन कार्य किया जा रहा है जिसका लाभ लेने सीएमएचओ ने आग्रह किया है। सदस्यों ने स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक की अनुपस्थिति पर सुधार करने निर्देशित किया गया है जिससे आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा सुविधा का लाभ हो सके। कोरोना के संबंध जानकारी दी गई की कोरोना जिले में नियंत्रण में है। कोरोना का पहला एवं दूसरा डोज का वैक्सीन कार्य प्रगति पर है। स्कूल के पात्र बच्चों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। सदस्यों को कोरोना से बचने एवं वैक्सीनेशन के लिए क्षेत्र के पात्र लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने कहा गया है।
      जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने उपस्थित सभी सदस्यों से जिले में विकास के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उसे निर्धारित लक्ष्य एवं समय अवधि में पूर्ण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। समस्याओं के बेहतर निराकरण के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा है तथा उसे संबंधित विभाग के द्वारा समय में निराकरण किया जा रहा है उन्होंने सभी सदस्यों को विकास के निर्माण कार्य में सुझाव एवं सहयोग करने आग्रह किया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05