Advertisement

सरगुजा पुलिस का महिला सबंधी अपराधों के विरूद्ध “गुंज” अभियान जारी।

सरगुजा पुलिस का महिला सबंधी अपराधों के विरूद्ध “गुंज” अभियान जारी।

थाना गांधीनगर पुलिस को मिली पुनः सफलता।

सायबर सेल से प्राप्त तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपी को लिया गया हिरासत में।

महिलाओ के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी चलाकर महिलाओं को करता था परेशान।

आरोपी से घटना मे उपयोग किया गया मोबाइल व सिम किया गया बरामद।

सरगुजा पुलिस का “गुंज”अभियान अनवरत रहेगा जारी।

प्रार्थिया के द्वारा थाना गांधीनगर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फर्जी फेसबुक आई.डी. बनाकर प्रार्थिया के फोटो को प्रोफाईल में अपलोड कर आपत्तिजनक मैसेज एवं वीडियो भेजकर प्रताड़ित कर रहा है, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे महिला सबंधी अपराधो के त्वरित निराकरण हेतु आपरेशन “गूज” चलाकर आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान के द्वारा टीम गठित कर प्रकरण के सम्बन्ध मे साइबर सेल से प्राप्त तकनिकी जानकारी के आधार पर लक्ष्मी नारायण गुप्ता निवासी धौरपुर को पूछताछ हेतु थाना लाया गया एवं घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो संदेही के द्वारा अपने मोबाईल से पीडिता तथा अन्य कई लडकियो के नाम से फेक फेसबुक आई.डी. बनाकर अश्लील वीडियो तथा आपत्तिजनक मैसेज भेजकर प्रताडित करना स्वीकार किया,

पूछताछ के दौरान पता चला की आरोपी द्वारा विभिन्न महिलाओ के फेसबुक आई.डी. बनाकर महिलाओ की फोटो लगाकर अलग अलग महिलाओं के फेसबुक आई. डी.मे आपत्तिजनक मेसेज, पोस्ट व वीडियो शेयर कर परेशान करता रहा है।
आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किये जाने पर आरोपी से प्रकरण में उपयोग किये गए मोबाइल व सिम बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कलीम खान, उप निरी. रश्मि सिंह, सउनि नवल किशोर दूबे,आर अनुज जायसवाल,अरविन्द उपाध्याय, सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47