पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में ली गई समस्त आयोजन समितियों की बैठक।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में ली गई समस्त आयोजन समितियों की बैठक।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

शांतिपूर्ण तरीके से सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखकर मोहर्रम एवं विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन करने हेतु विभिन्न कमेटियों को निर्देश।

मातमी जुलूस के दौरान अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन नहीं करने हेतु दिए गए दिशा निर्देश।

समस्त आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बैठक में रहे शामिल।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में समस्त आयोजन समितियों की बैठक रक्षित केंद्र अंबिकापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित की गई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बैठक में शामिल सभी कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों को आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन के संबंध में बाइक रैली, पैदल रैली एवं सम्मलेन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर तय समय के अनुसार रैली एवं सम्मेलन का आयोजन पूर्ण करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में मोहर्रम जुलूस के लिए कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को जिला प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा निर्धारित समय के अनुसार कार्यक्रम करने जुलूस समय पर निकालने, आलम की ऊंचाई 20 फीट से अधिक ना करने, और आलम में हरे बांस का प्रयोग( करेंट से जनहानि ना हो) नहीं करने एवं छोटे बच्चों से घातक करतब या ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग नहीं करने हेतु कमेटीयों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए।
जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन नहीं करने के भी निर्देश जारी किए गए एवं सभी कमेटियों द्वारा उक्त निर्देशों के संबंध में सहमति जाहिर की गई एवं मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में पुलिस प्रशासन के द्वारा निर्देश दिए गए।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, यातायात उप पुलिस अधीक्षक इमानुएल लकड़ा, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, कोतवाली थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, एवं सभी कमेटियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी बैठक में शामिल रहे।