
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर
डीएवी पब्लिक स्कूल के लिपिक एनडी उपाध्याय की ह्रदय गति रुकने से मौत
डीएवी पब्लिक स्कूल के लिपिक एनडी उपाध्याय की ह्रदय गति रुकने से मौत
गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर के वरिष्ठ लिपिक एनडी उपाध्याय का हृदय गति रुक जाने से दुखद निधन हो गया वे 57 वर्ष के थे. बताया जाता है कि स्वर्गीय उपाध्याय परिवार के साथ बीती रात भोजन कर सोए थे अचानक सीने में दर्द उठने पर एसईसीएल बिश्रामपुर के केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने अंबिकापुर ले जाने की सलाह दी। जहां उनका दुखद निधन हो गया वे सासाराम बिहार के रहने वाले थे ।दुखद खबर की सूचना मिलते हैं उनके परिजन देर शाम पहुंचने वाले हैं ।इस खबर से विद्यालय परिवार एवं विश्रामपुर में शोक का वातावरण है।












