राजीव युवा मितान क्लब के नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण…………………

राजीव युवा मितान क्लब के नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण…………………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिले में गठित 491 राजीव युवा मितान क्लबों के गतिविधियों के संचालन हेतु प्रत्येक विकासखण्ड के चयनित नोडल एवं मास्टर ट्रेनरो को प्रशिक्षण देने हेतु 22 अगस्त को जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में राजीव युवा मितान क्लबों के माध्यम से खेल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में क्लबों द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से गतिविधियों का संचालन करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राम कुमार सिंह एवं जिला खेल अधिकारी देवेन्द्र कुमार सिन्हा के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विकासखण्ड अम्बिकापुर से जगदीश बड़ा, संजीव कुमार भारती, निरंजन कुमार विश्वास। विकासखण्ड लखनपुर से अविनाश कुमार, सूर्या प्रकाश गुप्ता। विकासखण्ड लुण्ड्रा से अनील तिग्गा, रितुराज गुप्ता। विकासखण्ड सीतापुर से अनुभव जायसवाल। विकासखण्ड बतौली से कमलेश कुमार भार्गव, कड़क राम। विकासखण्ड उदयपुर से भुनेश्वर सिंह उईके। विकासखण्ड मैनपाट से महेन्द्र कुमार तिर्की ने प्रशिक्षण में सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत ये अपने विकासखण्डों में गठित राजीव युवा मितान क्लबों के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्षों को प्रशिक्षण प्रदान करने।