
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
मुंबई की पूर्व महापौर और तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मुंबई की पूर्व महापौर और तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मुंबई, मुंबई की पूर्व महापौर और शिवसेना (यूबीटी) की नेता किशोरी पेडनेकर तथा तीन अन्य के खिलाफ शनिवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि उन्होंने उपनगर वर्ली में महाराष्ट्र सरकार के झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (एसआरए) के तहत बने फ्लैटों को हासिल किया है।.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोमाता जनता एसआरए सोसाइटी में स्थित फ्लैटों को प्राप्त करने के संबंध में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में पेडनेकर और एक निजी कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।.












