Advertisement

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे से छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की

रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे से छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की

छत्तीसगढ़ सरकार की जन हितैषी नीतियों की सराहना की

सरपंच संघ ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राज्य के विकास और जनता के हित में कामों में सहभागी रहेगा

फर्जी सरपंच संघ के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

मंत्री श्री चौबे ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों की पक्षधर

सरपंच संघ की मांग और उनकी समस्याओं के निदान का दिलाया भरोसा

कृषि ,जल संसाधन , पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे से आज शाम उनके निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डेहरिया के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की । छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री गोपाल धीवर और पदाधिकारियों ने मंत्री चौबे को ज्ञापन सौंपा और कहा कि छत्तीसगढ़ सरपंच संघ सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनता की सेवा और राज्य के विकास में सहभागी रहा है और आगे भी रहेगा। सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री धीवर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता की भलाई और पंचायतों को सशक्त और सरपंचों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए काम कर रही है । सरपंच संघ सरकार के साथ जन सेवा में जुटा रहेगा । उन्होंने छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के नाम पर कुछ लोगों ने असंवैधानिक संगठन बना लिया है और सरपंचों को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए । उन्होंने कहा कि राज्य के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सरपंचों का मानदेय बढ़ाए जाने, ग्राम पंचायतों को 50 लाख रुपए तक का काम कराए जाने का अधिकार तथा नया एसओआर दर को लागू किए जाने के लिए मुख्यमंत्री सहित छत्तीसगढ़ सरकार का आभार जताया। सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना ,गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी कृषि ग्रामीण मजदूर न्याय योजना सहित प्रदेश सरकार की अन्य जन हितैषी कार्यों से गांव और ग्रामीणों की स्थिति में तेजी से बदलाव आ रहा है। गांव में रोजगार के अवसर बढ़े हैं, लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उन्होंने कहा कि सरपंच गांव में जनता का चुना हुआ प्रतिनिधि है ।जनता की सेवा की बड़ी जिम्मेदारी सरपंचों के ऊपर है । ऐसी स्थिति में हड़ताल अथवा कलम बंद करने की बात करना जनता के साथ अन्याय है।अवैध संगठन के पदाधिकारी जनता के प्रति अपने कर्तव्य से मुंह मोड़ रहे हैं और हड़ताल पर जाने की धमकी दे रहे हैं यह पूरी तरह से गैर कानूनी है। छत्तीसगढ़ सरपंच संघ कलम बंद हड़ताल का न तो पक्षधर है न ही इसका समर्थन करता है ।

मंत्री चौबे ने सरपंच संघ के पदाधिकारियों को गांव के विकास और जनता के हित के कामों में जुटे रहने की अपील की । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सरपंच संघ के समस्याओं के निदान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है । वह स्वयं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर सरपंच संघ की समस्याओं उनकी मांगों के बारे में अवगत कराएंगे ।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05