नारेबाजी के बीच दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र कुछ देर के लिए स्थगित

नारेबाजी के बीच दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र कुछ देर के लिए स्थगित

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त/ दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र की शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं और आम आदमी पार्टी के विधायकों को लुभाने की कोशिश के आरोपों को लेकर सत्तारूढ़ आप और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक दूसरे पर निशाना साधा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

दोनों पक्षों द्वारा नारेबाजी किए जाने के बीच उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

‘आप’ विधायकों ने अपने साथियों को दल बदलने के लिए 20-20 करोड़ रुपए की पेशकश करने का भाजपा पर आरोप लगाते हुए ‘‘खोखा-खोखा’’ के नारे लगाए, जबकि भाजपा विधायकों ने केजरीवाल सरकार पर शराब घोटाला करने का आरोप लगाते हुए ‘‘धोखा-धोखा’’ के नारे लगाए।

इससे पहले नारेबाजी के बीच उपाध्यक्ष ने आप विधायक ऋतुराज को 15 मिनट के लिए सदन से बाहर जाने का आदेश दिया।