Advertisement

सरगुजा पुलिस की चोरी कि घटनाओ को रोकने मे बड़ी सफलता 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार।

सरगुजा पुलिस की चोरी कि घटनाओ को रोकने मे बड़ी सफलता 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार।

थाना प्रभारी गांधीनगर एवं थाना स्टाफ़ की सजगता ,सक्रियता और सतत पेट्रोलिंग से चोरी की बड़ी घटना टली।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में सघन पेट्रोलिंग चलाकर चोरी के मामलो में लगातार की जा रही कार्यवाही।

पुलिस की सक्रियता से 3 अलग अलग ज्वेलर्स शॉप पर नकबजनी की घटना हुई विफल

उत्तरप्रदेश से आकर यहा मकान निर्माण का कार्य कर रेकी कर देते थे घटना को अंजाम

सीसीटीवी फुटेज और सराफा व्यापारी का भी अहम योगदान

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त सब्बल जप्त कर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

प्रार्थी चंद्रकिशोर सोनी निवासी गांधीनगर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27/8/22 को 10:00 बजे रात्रि में अपना न्यू राज ज्वेलर्स दुकान बंद कर प्रार्थी अपने घर चला गया था दिनांक 28/8/22 कि रात्रि 1:40 बजे इसका लड़का दुकान में लगे सीसीटीवी को मोबाइल के माध्यम से चेक किया, जो दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नकाब पहनकर, दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहा था प्रार्थी द्वारा देख लेने पर आरोपी मौके से भाग गया, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मुस्तैदी से सतत पेट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर मो. कलीम खान एवं पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में मुस्तैदी से लगातार सघन पेट्रोलिंग किया जा रहा है, जिससे चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके, इसी क्रम मे आज दिनांक को थाना प्रभारी गांधीनगर द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया आरोपियों के हुलिया एवं पहने कपड़े के आधार पर आरोपी हुबलाल और रामसकर निवासी उत्तर प्रदेश को सुभाषनगर किराए के रूम से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो आरोपियों द्वारा ज्वेलर्स दुकान में चोरी करने की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त सब्बल जप्त किया गया है।
पूर्व में भी आरोपियों द्वारा 26/8/22 को राधे कृष्ण ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने का प्रयास किया गया था जो आरोपी पुलिस पेट्रोलिंग को देखकर भाग गए थे,आरोपियों द्वारा चोरी करने की की घटना स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर मो. कलीम खान, स. ऊ. नि. विनय सिंह, नवल किशोर दुबे, आरक्षक प्रवीण सिंह, अमृत सिंह सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM