Advertisement

एक दिन के दौरे पर असम में नड्डा

एक दिन के दौरे पर असम में नड्डा

गुवाहाटी, 28 अगस्त (एजेंसी) भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी के पूर्वोत्तर संगठन कार्यालय का उद्घाटन करने और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए सोमवार को यहां पहुंचेंगे। भगवा पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

नड्डा दोपहर में त्रिपुरा से यहां पहुंचेंगे और पुनर्निर्मित ‘पद्म भवन’ का उद्घाटन करेंगे, जो भाजपा के उत्तर पूर्व संगठनात्मक प्रधान कार्यालय है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कार्यक्रम में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री सहित सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों के भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

नड्डा दिल्ली लौटने से पहले शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

वह पार्टी कार्यालय जाने से पहले यहां कामाख्या मंदिर भी जाएंगे।

. बीजेपी ने इस क्षेत्र में 2023 में त्रिपुरा और 2024 में अरुणाचल प्रदेश में चुनाव होने के कारण अपने संगठनात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05