छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी की अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह………………

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी की अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह………………

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगो को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में आज भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज तथा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता सहित भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने धरना स्थल पर जाकर प्रदर्शनकारियों का हौसला बढाया|

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की मांगो को जायज व उचित बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के धरने में भाजपा की सरकार बनने पर अधिकारी कर्मचारी की मांग तुरंत पुरा करने का आश्वासन दिया है, हम भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आपके आन्दोलन को पुरा समर्थन देते है तथा राज्य सरकार से यह मांग करते है कि छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की जायज मांगो को वो जल्द से जल्द पूरा करें |

धरने को भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने भी संबोधित किया| भाजपा प्रतिनिधि मण्डल में भाजपा जिला संवाद प्रमुख सन्तोष दास, भाजपा जिलामंत्री विकास पाण्डेय, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय तोमर, सर्वेश तिवारी, दशरथ सोनी तथा सोलू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे|