Advertisement

हमारी सरकार के कार्यों से छत्तीसगढ़वासियों में आत्मविश्वास जागा आत्मबल में हुई वृद्धि: भूपेश बघेल

रायपुर : हमारी सरकार के कार्यों से छत्तीसगढ़वासियों में आत्मविश्वास जागा आत्मबल में हुई वृद्धि: भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री टीव्ही चैनल स्वराज एक्सप्रेस के कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री टीव्ही चैनल स्वराज एक्सप्रेस के कार्यक्रम में हुए शामिलमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज टीव्ही चैनल स्वराज एक्सप्रेस के कार्यक्रम ’बदल गे छत्तीसगढ़ संवर के छत्तीसगढ़’ में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अब तक के कार्यकाल में जो कार्य किया है उससे छत्तीसगढ़वासियों में आत्मविश्वास जागा है, चाहे कोई भी क्षेत्र हो आर्थिक, सांस्कृतिक या अन्य क्षेत्र। आत्मबल में भी वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति को लेकर कार्य किया है और छत्तीसगढ़ का परचम पूरी दुनिया में लहराया है छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा हर जगह में हो रही है। कर्ज माफी, समर्थन मूल्य में वृद्धि तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जैसै योजनाओं से किसानों के लिए कार्य किया है। लोगों की क्रय शक्ति में वृद्धि हुई है। हमारे कार्यों का परिणाम है कि गतवर्ष राज्य सरकार की योजनाओं से 15 लाख किसान लाभान्वित हुए थे, अब इसमें बढ़ोत्तरी हुई है। अब 26 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं। श्री बघेल ने कहा हमारी योजनाओं-कार्यों की सराहना नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी की हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मुख्यमंत्री टीव्ही चैनल स्वराज एक्सप्रेस के कार्यक्रम में हुए शामिलमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना की चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना से सड़कों में घूमने वाले मवेशियों से निजात मिल रही है। साथ ही गोबर बेचकर आय तो हो रही है साथ ही उनसे वर्मी कम्पोस्ट तथा पेंट भी बनाई जा रही हैं और साथ ही बिजली भी बनाई जा रही है। आने वाले समय में ऊर्जा के परम्परागत साधनों की कमी होती है तो हवा, पानी, सौरऊर्जा के साथ-साथ गोबर से भी बिजली बनाने का विकल्प रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने विकास, विश्वास, सुरक्षा की नीति के साथ काम शुरू किया, जिससे नक्सल घटनाओं में कमी आ रही है। हमने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के हाथ में काम दिया। वे समझने लगे की सड़क उनकी ही आवश्यकता है और वे सड़क सहित अन्य निर्माण कार्यों में भागीदारी निभा रहे है। हमने नई उद्योग नीति बनाई, हमारी नीति से कोई भी उद्योग एनपीए नहीं होता, हमने छोटे-छोटे उद्योगों में फोकस करना शुरू किया। किसी भी एक लाभ के धन्धें के रूप में सामने आई और अब इससे कई लोगों को रोजगार मिल रहा है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05