Advertisement

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ पांच सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 500-525 रुपये प्रति शेयर

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ पांच सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 500-525 रुपये प्रति शेयर

मुंबई, 30 अगस्त/ निजी क्षेत्र के तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने अपने 832 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्रति शेयर 500-525 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

आईपीओ पांच सितंबर को खुलेगा और सात सितंबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली दो सितंबर को खुलेगी।

आईपीओ दस्तावेज के अनुसार निर्गम के तहत 1.58 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

तूतीकोरिन स्थित बैंक नए निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और अपने टियर-I पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए करेगा।

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, देश के सबसे पुराने निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक है। यह मुख्य रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई), कृषि एवं खुदरा ग्राहकों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं मुहैया कराता है।

बैंक को आईपीओ के माध्यम से 831.6 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05