Advertisement

भारतीय अर्थव्यवस्था 2047 तक 20,000 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है: बिबेक देबरॉय

भारतीय अर्थव्यवस्था 2047 तक 20,000 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है: बिबेक देबरॉय

नयी दिल्ली, 30 अगस्त/ भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2047 तक 20,000 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा, बशर्ते कि अगले 25 वर्षों में औसत वार्षिक वृद्धि 7-7.5 प्रतिशत हो। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के चेयरमैन बिबेक देबरॉय ने मंगलवार को यह अनुमान जताया।

देबरॉय ने ‘भारत के लिए प्रतिस्पर्धात्मकता का मसौदा @100’ जारी करते हुए कहा कि अगर देश अगले 25 वर्षों में 7-7.5 प्रतिशत की औसत आर्थिक वृद्धि दर से बढ़ता है, तो देश की वार्षिक प्रति व्यक्ति आय 10,000 अमेरिकी डॉलर अधिक होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत भी उच्च मानव विकास श्रेणी के देशों में शामिल हो जाएगा।

इस समय भारत 2700 अरब अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश को वर्तमान में एक विकासशील राष्ट्र के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05