छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर द्वारा अनिश्चतकालीन बंद एवं चक्काजाम करने के निर्णय को लिया गया वापस

राजनांदगांव : जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर द्वारा अनिश्चतकालीन बंद एवं चक्काजाम करने के निर्णय को लिया गया वापस

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

– कलेक्टर के बयान के बाद तथा ओएसडी से आश्वासन मिलने पर निर्णय लिया गया वापस

– जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी चर्चा कर शेष विभागों के कार्यालयों के लिए स्थान करेंगे निर्धारित

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर द्वारा मानपुर में कार्यालय खोलने की मांग को लेकर 31 अगस्त एवं 1 सितंबर को अनिश्चितकालीन बंद तथा 2 सितंबर को चक्काजाम का आव्हान किया गया था। व्यापारिक संघ के सदस्य श्री विकास जैन ने बताया कि कलेक्टर श्री डोमन सिंह द्वारा जानकारी एवं बयान देने के बाद कि आने वाले समय में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी चर्चा कर शेष विभागों के कार्यालयों के लिए स्थान निर्धारित करेंगे। शासन जिले के समग्र एवं समुचित विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। साथ ही मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के ओएसडी श्री एस जयवर्धन को ज्ञापन देने के बाद आश्वासन मिलने पर जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर द्वारा अनिश्चतकालीन बंद एवं चक्काजाम करने के निर्णय को वापस ले लिया है। जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि वे नवनिर्मित जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शासन- प्रशासन का सहयोग करेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!