Advertisement

यूरो मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले 19 देशों में मुद्रास्फीति 9.1 प्रतिशत पर पहुंची

यूरो मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले 19 देशों में मुद्रास्फीति 9.1 प्रतिशत पर पहुंची

लंदन, 31 अगस्त (एपी) यूरो मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले 19 देशों में अगस्त के दौरान मुद्रास्फीति नए रिकॉर्ड 9.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी सैन्य संकट के कारण तेल और गैस की कीमतों में उछाल के चलते इन देशों में महंगाई दर बढ़ी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

यूरोपीय संघ की सांख्यिकी एजेंसी की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, यूरो मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले 19 देशों में वार्षिक मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर 9.1 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह जुलाई में 8.9 प्रतिशत पर थी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1997 के बाद से इन यूरोपीय देशों में मुद्रास्फीति अपने उच्चतम स्तर पर चल रही है।

आंकड़ों के अनुसार, ऊर्जा की कीमतों में 38.3 प्रतिशत, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 10.6 प्रतिशत और वस्तुओं के भाव में पांच प्रतिशत तथा सेवाओं की कीमत में 3.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57