Advertisement

सरगुजा पुलिस का नाबालिग बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध “गुंज” अभियान जारी।

सरगुजा पुलिस का नाबालिग बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध “गुंज” अभियान जारी।

थाना उदयपुर द्वारा अनाचार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अभियान “गूंज” चलाकर त्वरित कार्यवाही।

प्रार्थी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की करीब 2 माह पूर्व सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम बेलटीकरी से अपने मामा घर खरसुरा थाना उदयपुर आई थी, एवं घर से बिना बताए कहीं चली गई है, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे “गुंज” अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे थाना प्रभारी उदयपुर श्री धीरेन्द्र नाथ दुबे एवं पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के पता तलाश एवं गिरफ़्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दौरान जाँच विवेचना पता चला की पखना पारा का विजय कुमार नाबालिग लड़की को भगा कर अपने घर में रखा है जो तत्काल स्टाप कि मदद से आरोपी के घर की घेराबंदी की गई, और आरोपी के घर से ही बालिका को बरामद किया गया, महिला अधिकारी के द्वारा पूछताछ करने पर नाबालिग बालिका द्वारा बताया गया कि आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर भगा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात बालिका के द्वारा बताई गई, आरोपी के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपी को आज दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयपुर धीरेंद्र नाथ दुबे, उप निरीक्षक समरेद्र सिंह, आरक्षक देवनारायण सिंह महिला आरक्षक सावित्री धुर्वे एवं नगर सैनिक अपीकेश्वर दास शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47