Advertisement

बराक ओबामा को मिला नेशनल पार्क श्रृंखला के लिए एमी पुरस्कार

बराक ओबामा को मिला नेशनल पार्क श्रृंखला के लिए एमी पुरस्कार

लॉस एंजिलिस/अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को नेटफ्लिक्स की वृत्तचित्र श्रृंखला ‘‘अवर ग्रेट नेशनल पार्क्स’’ में आवाज देने के सर्वश्रेष्ठ नैरेटर का एमी पुरस्कार प्रदान किया गया।

पांच हिस्सों में विभाजित इस श्रृंखला में दुनिया के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों को दिखाया गया है। इसे बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की कंपनी ‘हायर ग्राउंड’ ने बनाया है।

बराक ओबामा अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति हैं जिन्हें एमी पुरस्कार से नवाजा गया है। इससे पहले ड्वाइट डी आइजनहावर को वर्ष 1956 में विशेष एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इससे पहले ओबामा को उनकी दो किताबों के ऑडियो संस्करण के लिए ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बराक ओबामा को उनके संस्मरण ‘‘द ऑडिसिटी ऑफ होप’’ और ‘‘द प्रॉमिस्ड लैंड’’ के ऑडियो संस्करण के लिए ग्रैमी मिला था जबकि वर्ष 2020 में मिशेल को उनकी अपनी ऑडियो किताब के लिए ग्रैमी से सम्मानित किया गया।

इसी समारोह में ‘ब्लैक पैंथर’ स्टार चैडविक बोसमैन को मरणोपरांत क्रियेटिव आर्ट के लिए एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार डिज्नी प्लस श्रृंखला ‘व्हाट इफ…? के लिए दिया गया।

हॉलीवुड संवाददाता के मुताबिक बोसमैन की तरफ से उनकी पत्नी टेलर सिमोन लेडवॉर्ड ने शनिवार को समारोह में पुरस्कार ग्रहण किया। यह समारोह माइक्रोसॉफ्ट थियेटर में आयोजित किया गया था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57