Advertisement

ठेका मजदूरों की समस्याओं को तत्काल करें दूर

ठेका मजदूरों की समस्याओं को तत्काल करें दूर

बीकेकेएमएस ने प्रदर्शन कर केंद्रीय कोयला सचिव को लिखा पत्र

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर – भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केंद्रीय कोयला सचिवअनिल कुमार जैन भारत सरकार को ज्ञापन सौंपकर ठेका मजदूरों की समस्या अविलंब दूर करने की मांग की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के विश्रामपुर, भटगाँव, बैकुण्ठपुर, चिरिमिरी क्षेत्र के संयुक्त महामंत्री सुजीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार प्रबंधन के माध्यम से केंद्रीय कोयला सचिव को ज्ञापन सौंपा जिसमें उल्लेख किया गया है क कि कोयला उद्योग में कार्यरत ठेका श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण अविलंब करने की जरुरत है। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की 104 वीं कार्यसमिति की बैठक 22-23 अगस्त 2022 को गेवरा एसईसीएल (छ.ग.) में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि राष्ट्र के बढ़ते हुए कोयला उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने में स्थाई श्रमिकों के साथ ठेका श्रमिकों द्वारा भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है, लेकिन कोल इंडिया के सभी कंपनियों में ठेका श्रमिकों का शोषण अनवरत जारी है। ठेका श्रमिकों के शोषण के विरोध में संगठन द्वारा कोल इंडिया के सभी अनुषंगी कंपनियों, एससीसीएल एवं एनएलसीआईएल में 15 सितंबर 2022 से 18 सितंबर 2022 तक द्वार सभा लेकर 19 सितंबर 2022 को सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बना चुकी है जिसमें भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ का प्रमुख मांगे ठेका श्रमिकों के परिशिष्ट “अ” में संलग्न मांगपत्र में उल्लेखित समस्या का निराकरण यथाशीघ्र किया जाए।
ठेका श्रमिकों के कोल उत्पादन वृद्धि में सक्रिय सहभागिता के मद्देनजर परफारमेंस लिंक्ड रिवार्ड के तहत न्यूनतम 10,000 दस हजार रूपये दशहरा त्यौहार के पूर्व भुगतान किया जाए मांगे शामिल है।संगठन ने केंद्रीय कोयला सचिव भारत सरकार से अनुरोध करता हैं, कि ठेका श्रमिकों की न्यायोचित मांगों को गंभीरता से लेकर यथाशीघ्र उचित कार्यवाही करे। क्षेत्रीय प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने वालों मे वरिष्ठ श्रमिक नेता मजहरूल हक अंसारी , सुजीत सिंह, गोपाल सिंह यादव, हेमंत कुमार ,महेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह आदि नेता शामिल थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47