Advertisement

आम पार्टी ने घर घर दस्तक दी 150 ग्रामीणों ने सदस्यता ग्रहण की

आम पार्टी ने घर घर दस्तक दी 150 ग्रामीणों ने सदस्यता ग्रहण की

दिल्ली बदले पंजाब बदले अब छत्तीसगढ़ की बारी है आम पार्टी की गरीबों से यारी है- अंजय जैन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर – दिल्ली बदले पंजाब बदले अब छत्तीसगढ़ की बारी है इस स्लोगन के साथ ही आम पार्टी ने घर-घर दस्तक देकर सदस्यता अभियान चलाने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार आम पार्टी प्रेम नगर के पूर्व प्रत्याशी विधानसभा प्रत्याशी अजय जैन व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम दतिमा रामनगर, सतपता, बिश्रामपुरनगर से जुड़े विभिन्न ग्रामों में घर घर पहुंच कर लोगों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए नेताओ ने कहां की अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बदली, पंजाब बदली अब छत्तीसगढ़ की बारी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश जो एक खनिज संपदा से परिपूर्ण है। यहां की धरती निरंतर सोना उगलती है ,इसके बाद भी यहां के लोगों को उनके हक अधिकार मिलने की वाजय लोग उपेक्षित है। धरातल पर कोई विकास नहीं दिख रहा है। विद्यालयों की हालत जर्जर वी दयनीय है ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल अनावश्यक अनुपयोगी योजनाएं चालू कर रहे हैं जिसका धरातल पर कोई लेना देना नहीं है ऐसे में प्रदेश की जनता अब बदलाव की उम्मीद लगाए बैठी है ।आपकी उम्मीदों पर आप पार्टी भी उतरने के लिए कमर कसकर तैयार है ।आज विभिन्न ग्रामों में 150 ग्रामीणों को आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई ।इस अभियान मे आम आदमी पार्टी प्रेमनगर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी अंजय जैन , जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के द्वारा ग्राम सम्पर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान मे विधानसभा सचिव सतीश पाल, सोशल मीडिया इब्राहिम अंसारी, सूंदर सिंह सहित अन्य आप पार्टी नेता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47