Advertisement

आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक न्यू सर्किट हाउस सुरजपुर में संपन्न हुई

आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक न्यू सर्किट हाउस सुरजपुर में संपन्न हुई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर- आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय श्री अरविंद केजरीवाल जी के निर्देशानुसार केंदीय नॉर्थ जोन के प्रभारी जितेन्द्र फुलारा के मुख्य आतिथ्य में कार्यकर्ताओं की एक कामकाजी बैठक न्यू सर्किट हाउस में आयोजित की गई l बैठक में जितेन्द्र फुलारा ने कहा कि छत्तीसगढ में आम आदमी पार्टी धीरे धीरे बड़ी होती जा रही है इसका श्रेय सभी जांबाज कार्यकर्ताओं को जाता है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को और अधिक मजबूती से समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता है l केवल सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही संगठन द्वारा जिम्मेदारी सौंपी जाएगी l निष्क्रियता और गुटबाजी कभी बर्दास्त नहीं किया जाएगा l जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी अपने विचारधारा और अनुशासन के कारण ही सदस्यता द्रुत गति से बढ़ाने में कामयाब हो रही है l बैठक के दौरान कु. मिनी रामा, शहनाज मो. इजराइल, हरीश कुमार, संदीप, सहित अनेक लोगों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की l मंच का संचालन जिला संगठन मंत्री राजेंद्र पासवान ने किया lबैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दुबे और आनंद प्रकाश मिरी, जिला सचिव हरिनारायण साहू, विधानसभा अध्यक्ष रवि जायसवाल, अंजय जैन, संदीप सिंह, विधानसभा सचिव सतीश कुमार पाल, संदीप जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया सूरज सेठी,स्टेट ऑब्जर्वर एव प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत त्रिपाठी, मनी अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47