छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending

Balrampur News | बलरामपुर में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 55 ट्रिप रेत जब्त

बलरामपुर: कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर ग्राम नरसिंहपुर में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण पर कार्रवाई, 55 ट्रिप रेत जब्त, दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई जारी।

 बलरामपुर में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 55 ट्रिप रेत जब्त

बलरामपुर | 19 फरवरी 2026 | कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने ग्राम नरसिंहपुर में छापेमारी कर दीपक यादव एवं सुरेश जायसवाल द्वारा अवैध रूप से भंडारित 55 ट्रिप रेत को जब्त किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्तियों द्वारा बिना वैध अनुमति के भारी मात्रा में रेत का भंडारण किया गया था। मौके पर पहुंची टीम ने रेत जब्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन या खनिज विभाग को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!