छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसूरजपुर

बंशीपुर पहुँचा समाधान शिविर, क्षेत्रवासियों की समस्याओं का किया जा रहा है निराकरण

बंशीपुर पहुँचा समाधान शिविर, क्षेत्रवासियों की समस्याओं का किया जा रहा है निराकरण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

– शिविर में 133 आवेदन हुए प्राप्त

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सूरजपुर/08 नवंबर 2024/ ग्राम पंचायत बंशीपुर में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें आसपास के क्षेत्रवासी अपनी समस्याओं और आवेदन के साथ शिविर स्थल पर पहुंचे थे। समाधान शिविर में 133 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन भी शिविर स्थल पर उपस्थित थे। जहां उनके द्वारा एक एक आवेदन का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित विभाग को निराकरण हेतु अग्रेषित किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिये और समय-सीमा में समाधान कारक निराकरण करने की बात कही। शिविर में उन्होंने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई योजना प्रधानमंत्री जन धन को लेकर चर्चा की और सकरात्मक पहलुओं से उपस्थित जनों को अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित जनों को अपने आधार कार्ड को अपडेट रखने की बात कही ताकि आसानी से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके।
शिविर स्थल में जनपद अध्यक्ष श्री जगत लाल अयाम,श्री शरद चंद द्विवेदी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, एसडीएम श्रीमती ललिता भगत, जनपद सीईओ श्री राधेश्याम मिर्ज़ा, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!