
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
जींद में तालाब में मिला शव तथा बाइक, शव की शिनाख्त नहीं हुयी
जींद में तालाब में मिला शव तथा बाइक, शव की शिनाख्त नहीं हुयी
जींद, 30 सितंबर/ हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेड़ा थाने के भागखेड़ा गांव के तालाब से एक व्यक्ति का शव तथा एक बाइक बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।.
पुलिस ने बताया कि ऐसी आशंका है कि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है क्योंकि उसके सिर पर चोट का निशान है । उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और उसे सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।.











