
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़व्यापार
सुजलान एनर्जी के चेयरमैन तुलसी तांती का निधन
सुजलान एनर्जी के चेयरमैन तुलसी तांती का निधन
नयी दिल्ली, दो अक्टूबर/ ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी सुजलान एनर्जी के संस्थापक चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक तुलसी तांती का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे।.
कंपनी के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि तांती शनिवार शाम को पुणे से अहमदाबाद की यात्रा पर थे और उसी दौरान उनकी हृदय गति रुक गई। उनके परिवार में बेटी निधि और बेटा प्रणव हैं।.











