Advertisement

महाप्रबंधक कार्यालय का मुख्य द्वार बना उर्जा द्वार कार्यालय की खूबसूरती बढ़ी

महाप्रबंधक कार्यालय का मुख्य द्वार बना उर्जा द्वार कार्यालय की खूबसूरती बढ़ी

महाप्रबंधक अमित सक्सेना ने फीता काटकर किया शुभारंभ

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर- एसईसीएल बिश्रामपुर महाप्रबंधक कार्यालय परिषर मे नवीन निर्मित उर्जा द्वार का आज महाप्रबंधक ने फीता काटकर शुभारंभ किया ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार इन दिनों एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के प्रबंधन द्वारा कई सौंद्रीयकर्ण हेतु क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। आज इसी कड़ी में 6.30 लाख की लागत से निर्मित महाप्रबंधक कार्यालय परिषर प्रवेश के मुख्य गेट को सौंदर्यकरण करते हुए खूबसूरत एवं आकर्षक रूप में निर्मित उर्जा द्वार का क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सक्सेना ने फीता काटकर अधिकारियों कर्मचारियों को समर्पित किया। अब ये गेट ऊर्जा द्वार के नाम से जाना जाएगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक अमित सक्सेना ने कहा कि किसी भी सुंदर मकान ,भवन ,दफ्तर का प्रवेश द्वार चाहिए ताकि आने जाने वाले लोगों का अपनी तरफ ध्यान आकर्षित कर सके इसी उद्देश्य से बरसों से जर्जर मुख्य गेट को नवीनीकरण करते हुए ऊर्जा द्वार के रूप में विकसित किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर एसईसीएल बिश्रामपुर के विभिन्न विभाग प्रमुखों में संजय कुमार सहित अनुपम दास, ध्रुव कुमार सिंह ,अशोक शर्मा, प्रवीण कुमार ,धड़कन पांडे, संजय कुमार, सीनियर ओवरसियर मोहम्मद फिरोज खान, मोहम्मद मुनव्वर खान सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।उल्लेखनीय है कि मुख्य उर्जा द्वार के उद्घाटन से पूर्व द्वार के सामने सैकड़ों भरी भरकम टिपर एवं ट्रक खड़ी रहती थी जिसे रोकने के लिए प्रबंधन ने मुख्य गेट के जगह-जगह गड्ढा खोदकर लोहे का चैनल सीमेंट से जाम कर दिया है जिससे अनावश्यक बाहने गेट के सामने खड़ी न हो सके ।इसी तरह नवीन ऊर्जा द्वार के दोनों तरफ सौंदर्यीकरण हेतु हरी घास एवं विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए गए हैं जिससे मुख्य द्वार (अब उर्जा द्वार) की खूबसूरती बढ़ गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47