
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
आरटीआई कानून को लागू करने में दिल्ली सरकार की ‘विफलता’ पर सीआईसी ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र
आरटीआई कानून को लागू करने में दिल्ली सरकार की ‘विफलता’ पर सीआईसी ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर/ केंद्रीय सूचना आयुक्त (सीआईसी) उदय माहुरकर ने राष्ट्रीय राजधानी में सूचना के अधिकार (आरटीआई) को उपयुक्त ढंग से लागू करने में दिल्ली सरकार के ‘विफल’ रहने का आरोप लगाया और कहा है कि यह कानून ‘लुंज-पुंज कानून’ में तब्दील कर दिया है।.
अरविंद केजरीवाल सरकार ने यह कहते हुए पलटवार किया कि भाजपा के इशारे पर आयुक्त ने यह पत्र लिखा है। उसने आरोप लगाया कि केंद्रीय सूचना आयोग ‘गंदी राजनीति’ कर रहा है।.










