Advertisement

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के छात्रों ने विद्यालय सहित विकासखंड का नाम किया रोशन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के छात्रों ने विद्यालय सहित विकासखंड का नाम किया रोशन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर /विश्रामपुर- 30वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 -23 का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के मार्गदर्शन में 11 अक्टूबर 2022 को शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ दीपक कश्यप सहायक प्राध्यापक वेटरनरी पॉलिटेक्निक कॉलेज सूरजपुर ,ओम प्रकाश पैकरा प्रभारी प्राचार्य वेटरनरी पॉलिटेक्निक कॉलेज सूरजपुर, डॉक्टर सीमा जयसवाल मेडिकल ऑफिसर सूरजपुर रहे ।आपको यह बता दें कि यह आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष संपन्न कराया जाता है ,और हर वर्ष एक मुख्य विषय और पांच उप विषय को लेकर इस कार्यक्रम को संपन्न कराया जाता है, हर वर्ष 5 छात्रों( 3 सीनियर और 2 जूनियर वर्ग) का चयन जिला स्तर से राज्य स्तर के लिए और फिर राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर होता है ,इस वर्ष मुख्य विषय के रूप में “स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना “और इस मुख्य विषय के पांच उप विषय पहला “अपने परितंत्र को जानना ” दूसरा ” स्वास्थ्य पोषण और कल्याण को बढ़ावा देना” तीसरा “परितंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रथाएं “चौथा “आत्मनिर्भरता के लिए परितंत्र आधारित दृष्टिकोण” एवं पांचवा “परितंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार ” पर छात्रों को परियोजना (प्रोजेक्ट) बनाने को कहा गया था, जिसमें पूरे जिले के स्कूलों को शामिल किया गया था जिसमें शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के छात्र संदीप शर्मा और अमन चिराग को पहली परियोजना के लिए और दूसरी परियोजना के लिए शुभम ठाकुर और सोनू ठाकुर का चयन (सीनियर वर्ग में )किया गया इन दोनों परियोजनाओं का चयन जिला स्तर से राज्य स्तर के लिए हुआ है। जो कि स्कूल और पूरे विकासखंड के लिए गौरव की बात है।
बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक चेतना ,खोज करने की प्रवृत्ति और उन्हें स्थानीय परिवेश में तार्किक विज्ञान की दिशा में ज्ञान बढ़ाने का है, यह कार्यक्रम 1993 से विगत 29 वर्षों से चलते हुए प्रभावी कार्यक्रम के रूप में बच्चों के बीच पहचान बना चुकी है इस कार्यक्रम में सीनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष और जूनियर वर्ग में 10 से 14 वर्ष के छात्रों को लिया जाता है , शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के विद्यालय से पहले भी दो छात्र दीपक कुमार यादव (कक्षा बारहवीं )और आयुष साहू (कक्षा दसवीं )ने इसी विधा में राष्ट्रीय स्तर पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया था। इन सभी परियोजनाओं को बनवाने में सहयोग करने वाले गाइड टीचर श्री गोपाल सिंह जी से बात किया तो उनका कहना यह था कि हमारे विद्यालय के प्राचार्य श्री पी सी सोनी सर विज्ञान के किसी भी विधा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं इसके अलावा हमारे विद्यालय की अन्य शिक्षकों का भी भरपूर योगदान रहता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47