जनता को केवल ठग रही है हेमंत की सरकार : रामलला दुबे

जनता को केवल ठग रही है हेमंत की सरकार : रामलला दुबे

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

संवाददाता- विवेक चौबे/गढ़वा : “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” झारखंड सरकार की योजना पूर्णतः जनता को छलावा देना व धोखा देना है। इसके अलावा और कुछ नहीं है। झारखंड की जनता कह रही है की हेमंत की हिम्मत वाली सरकार केवल लूट, भ्रष्टाचार व बलात्कार की सरकार है। किसान बेबस लाचार हैं। नौजवान यूं ही बेरोजगार घूम रहे हैं। झारखंड की जनता का कहना है कि एक बार हम सभी झांसे में आकर ठगे गए हैं। अब यह निकम्मी सरकार वादा खिलाफी सरकार से सिख मिली है। अब हम ठगाने वाले नहीं हैं। झारखण्ड सरकार बार-बार जनता दरबार लगाकर यहां की गरीब जनता को केवल ठगने का काम कर रही है। उक्त सभी बातें भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने कही। उन्होंने कहा कि हम पूछना चाहते हैं की यहां की राज्य सरकार द्वारा पहले भी इसी प्रकार का कार्यक्रम “आप की योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” चलाया गया था। हजारों हजार आवेदन सभी विभागों के लिए जनता ने देकर अपनी समस्या रखी थी। यदि सरकार को जनता का काम करना ही था तो सबसे पहले दिए गए आवेदनों का समीक्षा करना चाहिए था की जो जनता द्वारा पहले दरबार में आवेदन दिया गया, उसका समाधान कितना हुआ व कितना बाकी है, किन्तु ऐसा नहीं किया जा रहा है। पिछले बार जनता दरबार में पड़े एक भी आवेदन का निष्पादन नहीं हो सका है। सारा आवेदन का क्या हुआ, यह जनता जानना चाहती है या जनता दरबार जनता के काम के लिए नहीं है। केवल जनता को दिग्भ्रमित करने का यह कार्यक्रम है। दुबे ने कहा कि जनता सब जान चुकी है। अब झारखंड सरकार की छलावे में जनता कभी आने वाली नहीं है। समय आने पर राज्य सरकार को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। मौके पर कांडी भाजपा मंडल महामंत्री शशिरंजन दुबे, विनोद प्रसाद सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।