Advertisement

मुख्यमंत्री से जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने मिलकर दीं दीपावली की शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री से जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने मिलकर दीं दीपावली की शुभकामनाएं

उनके निवास कार्यालय में अनेक जनप्रतिनिधियों अधिकारियों नागरिकोंधनतेरस दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों ने मिलकर उन्हें धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का अपने निवास मंे स्वागत किया और बड़ी आत्मीयता से शुभकामनाएं स्वीकार की और सभी का मुंह मीठा कराकर उन्हें भी बधाई और शुभकामनाएं दीं।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, श्रीमती छन्नी साहू, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे सहित अनेक पार्षदों, नागरिकों, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, जनसंपर्क सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. एस. भारतीदासन, सचिव खाद्य टोपेश्वर वर्मा, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित अनेक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने प्रयास एजुकेशन सोसाइटी के बच्चों को उपहार भेंट कर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रयास एजुकेशन सोसाइटी के बच्चों ने भी सौजन्य मुलाकात की। बच्चों ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से पेंटिंग किए हुए मिट्टी की दिए भेंट किए। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं और उपहार स्वरूप चॉकलेट के पैकेट भंेट किये। उपहार पाकर बच्चे काफी खुश थे, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रयास एजुकेशन सोसाइटी के संरक्षक सुशील ओझा और सुश्री यामिनी, स्पूर्ति, प्रीति, झरना एवं खुशी मौजूद थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47