Advertisement

पूरे उत्साह से की गोवर्धन पूजा’ मनाया गौठान दिवस

महासमुंद : पूरे उत्साह से की गोवर्धन पूजा’ मनाया गौठान दिवस

गौ माता को खिचड़ी खिलाकर की पूजा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महासमुंद 26 अक्टूबर 2022 राज्य सरकार की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना के अंतर्गत निर्मित गौठानों में आज गोवर्धन पूजा के दिन गौठान दिवस मनाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले त्यौहार ’गोवर्धन पूजा’ को गौठानों में गौठान दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप ज़िला महासमुंद के विभिन्न गोठानो में आज गोवर्धन पूजा के दिन ग्रामीण अंचलों में गौ-माता की पूजा कर गौवंश को खिचड़ी खिलाई जाने की परंपरा को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
गोवर्धन पूजा-गौठान दिवस महासमुंद सहित ज़िले के सभी विकासखंडों सरायपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के गौठानों में आयोजित हुआ। आज बिरकोनी, कौंदकेरा, सिंघनपुर, खेमड़ा, बाराडोली, सकरी व टेमरी सहित गौठान में सरपंच पशुधन विकास, कृषि विभाग, जनपद कार्यालय, गौठान समिति अध्यक्ष एवं सरपंच, पंचो के मौजूदगी में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम परम्परागत पूजा अर्जना के साथ शुरू हुआ। गौ माता को महिला स्व-सहायता समूह, गौठान समितियों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने खिचड़ी खिलाकर पूजा अर्चना की। ग्रामीण बच्चें भी परिजन के गोवर्धन पूजा में शामिल हुए। प्रदेश सरकार गौ-वंश के संरक्षण के लिए गौठान योजना संचालित कर रही है। जिले में इस बार भी गत वर्ष की भाँति गोवर्धन पूजा खास रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47