Advertisement

Aambikapur : नगर के विभिन्न स्थानों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन………..

नगर के विभिन्न स्थानों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन………..

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आर.बी. घोरे के निर्देश पर सचिव अमित जिंदल द्वारा केन्द्रीय जेल, बाल संप्रेक्षण गृह, नारी निकेतन बालिका संप्रेक्षण गृह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शिविरार्थियों को शासन की विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। उन्होंने शासन के विभिन्न प्रावधान की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। किशोर न्याय अधिनियम, बालकों के पुनर्वास एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उनकी देख-रेख के दौरान वित्तीय सहायता मिलने की जानकारी दी गई। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 में किए गए प्रावधान को स्पष्ट करते हुए संधिवान का पालन करने के लिए सहयोग करने की अपेक्षा की गई। उपस्थित लोगों से पर्यावरण की रक्षा करने कहा गया। टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 में यदि टोनही के विरूद्ध कोई क्षति पहुंचायी जाती है तो दोषी व्यक्ति को कठोर सजा दी जाती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47