टैंकर धमाके में बुरी तरह जख्मी पांच लोगों ने एक ही दिन में दम तोड़ा, मृतक संख्या सात पर पहुंची

मप्र : टैंकर धमाके में बुरी तरह जख्मी पांच लोगों ने एक ही दिन में दम तोड़ा, मृतक संख्या सात पर पहुंची

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

इंदौर (मप्र), 29 अक्टूबर/ मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में ईंधन का टैंकर पलटने के बाद इसमें हुए भीषण धमाके में बुरी तरह घायल पांच लोगों ने इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। इसके बाद हादसे में मरने वाले लोगों की तादाद बढ़कर सात पर पहुंच गई है।.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इंदौर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के अधीक्षक डॉक्टर प्रमेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पलटे टैंकर में विस्फोट में बुरी तरह घायल अनिल (25), कान्या (35), मुनीम (20), नत्थू (40) और हीरालाल (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई।.