छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंधमतरीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

निःशुल्क दन्त प्रत्यारोपण शिविर 15 अक्टूबर को सिविल अस्पताल नगरी में

निःशुल्क दन्त प्रत्यारोपण शिविर 15 अक्टूबर को सिविल अस्पताल नगरी में

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

धमतरी// कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग धमतरी और शासकीय दंत महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वाले क्षेत्रों में मुख स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन पूर्व में किया गया था।

इसमें पांच मरीजों का पूर्ण दन्त प्रत्यारोपण एवं 27 मरीजों का आंशिक दन्त प्रत्यारोपण करने के लिए चिन्हांकित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि इसके तहत सिविल अस्पताल नगरी में 15 अक्टूबर को निःशुल्क दन्त प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएग।

उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति वाले क्षेत्रों में दांतों के प्रत्यारोपण के संबंध में जागरूकता फैलाना और लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली दन्त सेवाएं प्रदान करना है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

शिविरम में शासकीय दंत महाविद्यालय रायपुर से दन्त मोबाइल यूनिट के माध्यम से उक्त सुविधा प्रदान किया जायेगा। साथ ही अनुभवी डेंटल सर्जन और विशेषज्ञ की उपस्थिति में इम्प्लांट प्रक्रिया, उनकी फायदों और देखभाल के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा शिविर में अन्य लोगा भी अपने दांतों की जांच करा सकते हैं और उचित सलाह ले सकते हैं।

शिविर में दंत महाविद्यालय रायुपर के डॉ. महेन्द्र कुमार अनंत, डॉ. सोपान सिंह, डॉ. शुभम सेठी, डॉ. शशांक अग्रवाल के माध्यम से उपस्थित मरीजों का मुख संबंधी जांच कर उन्हें परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को दिये जाने वाली सुविधाएं जैसे ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, डेंचर सुविधा, स्केलिंग सुविधा, डेंटल फ्लोरोसिस इत्यादि सुविधाएं भी प्रदाय की जाएंगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!