Advertisement

संस्कृत विद्यामंडलम् के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा ने पदभार ग्रहण किया

रायपुर : संस्कृत विद्यामंडलम् के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा ने पदभार ग्रहण किया

छत्तीसगढ़ में संस्कृत विद्यामंडलम् के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा और सदस्य डॉ. तोयनिधि वैष्णव ने आज शाम संस्कृत विद्यामंडलम् के कार्यालय में मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र, सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल प्रोफेसर व्ही.के. गोयल, सदस्य राकेश शर्मा, संस्कृत के विद्वान डॉ. सुखदेव राम साहू, ललित शर्मा, संस्कृत कॉलेज के डॉ. संतोष तिवारी, संस्कृत विद्यामंडलम् की प्रभारी सचिव श्रीमती पूर्णिमा पाण्डेय, सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद साहू और अधिकारी-कर्मचारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहां संस्कृत के विद्यार्थियों के लिए व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। प्रदेश में संचालित सभी आत्मानंद स्कूलों में संस्कृत के शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे सभी के सहायोग से पूरा करने का प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. सुरेश शर्मा 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् के सदस्य रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57