Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा एकता दिवस का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय सेवा योजना डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा एकता दिवस का आयोजन किया गया

बिश्रामपुर-राष्ट्रीय सेवा योजना डी. ए .वी. बिश्रामपुर द्वारा एकता दिवस का आयोजन किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार डी ए वी पब्लिक स्कूल विश्रामपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आज 31 अक्टूबर को विद्यालय प्राचार्य एच. के. पाठक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों , समिति सदस्यों एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सत्य व निष्ठापूर्वक एकता शपथ ली गई । राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक रिशु शर्मा ने सभी को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम अधिकारी एल. आर. साहू एवं समिति के सदस्यों पी के वैद्य, मानस मेटा, विमान घोष , श्रीमती चित्रावती मिश्रा एवं श्रीमती काकोली मुखर्जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ आयोजित की गई जिसमे सभी स्वयंसेवकों एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय प्राचार्य एच. के. पाठक ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा हम सभी देशवासियों के लिए सर्वोपरि है। हमें विषम परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सुरक्षा और एकता को बनाए रखते हुए सद्भावना का परिचय देना है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अहम योगदान दिया। उनकी दूरदर्शिता एवं महान कार्यों को समस्त देशवासी हमेशा याद रखेंगे। हम सभी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए आजीवन दृढ़ संकल्पित रहना है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं एस. . ई. सी. एल. विश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक डॉक्टर अमित सक्सेना जी ने समस्त विद्यालय परिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं । आयोजन को सफल बनाने में सभी स्वयंसेवकों के साथ ही समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47